MyWorldGo अखिलेश यादव बोले- हम यूपी में बनाने जा रहें सरकार, सपा जीतेगी 400 सीटें...

Blog Information

  • Posted By : Bharat Samachar tv
  • Posted On : Sep 21, 2021
  • Views : 220
  • Category : General
  • Description : UP Assembly Election 2022, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022,

Overview

    • लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश और यूपी में बहुत चैलेंज है। जिसका मुकाबला हम सभी को करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार 400 सीटें जीतने जा रही है। 

      उन्होंने कहा कि पत्राकारिता मज़बूत होगी तो लोकतंत्र मज़बूत होगा। आगे हमारी सरकार बनने जा रही है, 400 सीटें सपा जीतने जा रही है।

      सपा सुप्रीमों ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों के तरह ही कई तरह के चैलेंज पत्रकार भी फेस कर रहे हैं। पत्रकारिता में तथ्यों के साथ काम करना बेहद ज़रूरी है। आज सोशल मीडिया बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। न्यूज़ पेपर कई तरह के चैलेंज से फेस कर रहे हैं।